वेस्ट यूपी में अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका

 करीबी नेता योगेंद्र शर्मा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

नोएडा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, फेडरेशन आफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बीते वर्ष 12 दिसंबर को उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। लेकिन सपा ने नोएडा विधानसभा सीट से उन्हें टिकट नहीं दिया था। माना जा रहा है कि यही वजह है कि पार्टी से उनका कुछ ही समय में मोहभंग हो गया। उल्लेखनीय है कि फोनरवा जिले की सबसे बड़ी आरडब्ल्यूए संस्था है। इसमें 130 आरडब्ल्यूए सदस्य हैं।
योगेद्र शर्मा ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंनें पत्र में लिखा, " विधानसभा चुनाव से पहले मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन अब मैं अपने निजी कारणों से पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts