स्वामी कर्मवीर बताएंगे योग में कोविड के बाद होने वाले दुष्परिणामों के उपचार

15 से 21 तक सीसीएस के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित होगा साप्ताहिक योग शिविर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वाधान में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह योग शिविर कीड़ा स्थल पर 15 जून से 21 जून तक रहेगा शिविर का समय सुबह 5.00 बजे से सुबह 7.00 बजे तक होगा। इसकी जानकारी रविवार को विवि में पत्रकारिता विभाग में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
योग शिविर के संयोजक  राजेन्द्र स्वामी व प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में बताया गया कि यह योग शिविर परम पूज्य स्वामी कर्मवीर महाराज के सानिध्य में लगेगा। इसका उद्घाटन 15 जून को सुबह 5.00 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर वाई विमला, क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों व पदाधिकारी रहेंगे।उन्होंने बताया किइसके अतिरिक्त केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित हो सकते हैं।
गुरुकुल आश्रम की बालिकाएं दिखाएंगी करतब
इस बार के योग शिविर में खास बात यह है गुरुकुल आश्रम की बालिकाओं द्वारा किए जाने वाले विशेष ध्यान एवं योगासनों का आकर्षण होगा। शिविर के दौरान पूज्य स्वामी द्वारा कोरोना के बाद होने वाले दुष्प्रभाव एवं रोगों के निवारण के लिए भी विशेष योगासन में उपचार बताएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह अश्वनी गुप्ता शिविर संयोजक राजेंद्र स्वामी प्रशांत कुमार संदीप त्यागी आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts