अवैध कॉलोनियों में गरजे एमडीए के बुलडोजर


मेरठ।
मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ फिर से अभियान चलाया। शहर में 11 अवैध कॉलोनियों में 11 बुलडोजरों ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने मेरठ शहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एमडीए के सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि गुरुवार को मेरठ शहर में 11 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। दिल्ली रोड पर नूरनगर सूर्यपुरम कॉलोनी में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया। सिखेड़ा रोड पर वृंदावन कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मवाना रोड में मामेपुर गांव में बस रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर से कॉलोनी की चारदीवारी और सड़कें उखाड़ दी।
भोला रोड पर खड़ौली गांव के जंगल में बसाई जा रही अवैध त्रिवेणी कॉलोनी को बुलडोजर से उखाड़ दिया गया। ग्राम इकला-छज्जूपुर मार्ग पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी गुरुवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। मवाना रोड पर ट्रांसलेम एकेडमी में चल रहे अवैध निर्माण को ढहाया गया।
इसके साथ ही अब्दुल्लापुर में किला रोड पर बन रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ढहा दिया गया। बुलडोजर ने कॉलोनी की सड़क उखाड़ दी और बिजली के खंभे तोड़ दिए। इसी तरह से राली चौहान गांव के जंगल में बस रही अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts