अबतक 475 गिरफ्तार, होगी वसूली

लखनऊ।
अग्निपथ के विरोध में बीते चार दिन से प्रदर्शन तथा उपद्रव के मामले में पुलिस ने काफी सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश में कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में अब तक 475 आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इनमें भी 330 लोगों के खिलाफ बेहद गंभीर धाराओं में अरेस्ट किया गया है। हर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ एक्शन होगा। इनसे वसूली भी कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत बंद को लेकर सुबह से पुलिस ने इंतजाम कर रखा था। प्रदेश में 141 कंपनी पीएसी तथा दस कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात था। इसी कारण उत्तर प्रदेश में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला।
सेना के पास भी भेजे जाएंगे नाम:
अग्निपथ स्कीम को लेकर तोड़फोड़, आगजनी और उपद्रव करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। हिंसा में जिन-जिन उपद्रवियों के नाम सामने आए हैं, उनकी सूची भारतीय सेना कार्यालय को भेजी जा रही है। वाराणसी के बार्डर पर भी सख्ती कर दी गई है। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ में हुए नुकसान की भरपाई गिरफ्तार 27 प्रदर्शनकारियों से की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts