मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी, 10 की मौत

- बचाव कार्य जारी, मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा
मुंबई (एजेंसी)।
मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से 10 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है। नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
 बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 12 लोगों की हालत स्थिर है। एनडीआरएफ के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के कल रात के आंकड़ों के अनुसार, मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की संभावना के साथ 7 लोगों को बचाया गया।
पार्षद प्रवीण मोराजकर ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया, 'नाइक नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दमकल की टीम और पुलिस के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।' पार्षद ने कहा, 'मलबे के नीचे से बचाए गए सात लोगों की हालत स्थिर है। 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। बचाव अभियान जारी है।'
आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने घटनास्थल पर आकर स्थिति का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अभी तक 5 से लेकर 7 लोगों को निकाला गया है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। चारों इमारत को खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन कई लोग अभी भी वहां रहते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि इमारत को खाली कराया जाए और बिल्डिंग को तोड़ा जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts