ग्राम प्रधान चला रहा था अवैध शस्त्र फैक्ट्री

 पुलिस ने छापा मारकर साथी संग दबोचा

सम्भल।
हयातनगर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहा था। धड़ल्ले से शस्त्र बनाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर मौके से बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। मौके से ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना अंतर्गत गांव हैबतपुर का ग्राम प्रधान अपने आवास के पीछे अवैध शस्त्र बनाने का धंधा कर रहा था। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था। इसकी भनक पुलिस को शनिवार को लगी। जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख वहां पर मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दो लोगों को दबोच लिया।
मौके से दो तमंचे बने हुए, एक तमंचा अधबना, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि ग्राम प्रधान तसलीम और इसी गांव के नौमान को गिरफ्तार किया है। यह कब से शस्त्र बना रहे थे इसकी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts