शोभायात्रा के साथ की गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा के साथ ही राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। समारोह में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर भी शामिल हुए।

शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर से बैंड बाजों एवं कीर्तन के साथ शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुष्प वर्षा के बीच गांवों में विभिन्न इलाकों से होती हुई शोभायात्रा वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस ब्रह्मदत्त, मनोज शर्मा, मनोज अग्रवाल, देश अरोड़ा, पार्षद शुभम रस्तोगी, पिंकी शर्मा, काजल शर्मा, शिव शंकर कौशिक, रोहित भारद्वाज, पंडित अभिनव शर्मा, सुशीला शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts