हमेशा गुनगुनाये जाएंगे सिंगर गुलशन कुमार के गीत : कोमल

बागपत। सिंगिंग की दुनिया से जुड़े लोगों ने मशहूर सिंगर स्वर्गीय गुलशन कुमार के जन्मदिन पर उन्हें याद किया और उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया। 

सिंगर कोमल प्रजापति ने एक वार्ता के दौरान बताया कि गुलशन कुमार सिंगिंग की दुनिया के बेताज़ बादशाह रहे है। उन्होंने अपने जीवनकाल में एक से बढ़कर एक भजन गाए, जिनमें कई भजन सुपरहिट भी रहे। आज भी उनके भजनों को गुनगुनाया जाता है। कोमल बताती है कि टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार शिव और विशेष रूप से माता वैष्णो देवी के एक समर्पित उपासक थे। उन्होंने हिंदू धर्म में लगभग सभी प्रमुख देवताओं के पक्ष में कई धार्मिक और पारंपरिक गीत गाए। वैष्णो देवी के प्रति पारंपरिक आस्था, प्रेम और सम्मान के कारण, उन्होंने एक मुफ्त भोजन सहायता सेवा चलाई, जिसमें वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में मुफ्त भोजन दिया जाता है। बताया कि यह पहली बार 1983 में बाण गंगा स्थान पर शुरू किया गया था, जो वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थ यात्रा के बीच में स्थित है। 1997 में उनके दुखद निधन के बाद भी यह सेवा आज भी जारी है और पूरे भारत में व्यापक रूप से सम्मानित है। उनके बेटे भूषण कुमार अब सेवा का प्रबंधन करते हैं। गुलशन कुमार ने काफी कम उम्र में जिंदगी में सफलता का मंत्र जान लिया था। कोमल कहती है कि उन्हें पता था कि अगर मेहनत और लग्न से कोई भी काम किया जाए तो उसका फल जरूर मिलेगा। भले ही गुलशन कुमार आज हमारे बीच ना हो, लेकिन उनके गीत-संगीत व भजन हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और उन्हें हमेशा गुनगुनाया जाता रहेगा। कोमल कहती है कि गुलशन कुमार जैसे संगीतकार से हम जैसे कलाकारों का उत्साह बढ़ता है और हमें भी उन जैसा बनने की ललक पैदा होती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts