महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री के ठिकानों पर ईडी का छापा

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे से राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास सहित उनके 7 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
छापेमारी के दौरान अनिल परब खुद मंत्रालय के सामने अजिंक्यतारा शासकीय बंगले पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने अनिल परब पर करोड़ों रुपये की वसूली, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले में वसूली का आरोप लगाया था। इसी आरोप के आधार पर ईडी ने अनिल परब से पूछताछ की थी। इसके बाद आयकर विभाग ने भी अनिल परब के आवास सहित 7 जगह पर छापेमारी की और सबूत इकठ्ठा किए थे। इसी आधार पर ईडी ने अनिल परब पर मनी लॉड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।
गुरुवार को ईडी की टीम सुबह साढ़े छह बजे मंत्री अनिल परब के शासकीय आवास सहित उनसे संबंधित 7 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी मुंबई,पुणे, रत्नागिरी में दापोड़ी में की जा रही है। छापेमारी के दौरान ईडी कागजातों व डिजिटल सबूतों की छानबीन की जा रही है।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि ईडी के पास पर्याप्त सबूत हैं, इसी वजह से छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts