खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जायेंगे जेल:- जगदीश टाइटलर

राज्य स्तरीय कुराशओरिएंटेशन व रेफरी सेमीनार का आयोजन 

   मेरठ।  भारतीय कुराश महासंघ से संबद्ध कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कुराश ओरियंटेशन कार्यक्रम एवं रेफरी सेमीनार का आयोजन सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल केंट के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कुराश महासंघ के संस्थापक चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर और भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली के द्वारा व्दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  

कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि जगदीश टाइटलर ने उत्तर प्रदेश के भिन्न भिन्न जिलों से आए हुए सभी खिलाड़ियों और कोच को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने के लिए कुराश की बारीकियों को जानना बहुत आवश्यक है, कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के व्दारा आयोजित इस सैमीनार के माध्यम से कुराश को एक नयी दिशा मिलेगी, उन्होंने कहा कि कुराश के नाम पर खिलाड़ियों से अगर किसी ने पैसे लेने की कोशिश की तो उन्हें जेल भेजने में कोई संकोच नहीं होगा।



कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष  रमेश पोपली ने कहा कि भारत में कुराश के खिलाडियों का भविष्य उज्जवल है उसके लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत है तथा कुराश खेल को देश के कोने कोने में लेकर जाने का काम हमारी संस्था कर रही है। कुछ लोग कुराश के नाम से शब्दों को तोड  मरोडकर संस्था बना कर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है तथा भारतीय कुराश संघ उन्हें मान्यता नहीं देगा।

कार्यक्रम का संयोजन कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा तथा निर्देशन अध्यक्ष डा जे वी चिकारा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के शारीरिक शिक्षक कोच खिलाड़ी एवं सदस्य व पदाधिकारियों को कुराश खेल के प्रति रुचि, तकनीक, नियम आदि की जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में संयुक्त रूप से भारतीय कुराश महासंघ के विशेष आमंत्रित सदस्य  लालसिंह और  चन्द्रपाल सिंह के द्वारा कुराश खेल के बारे में जानकारी दी गई। कुराश उज़्बेकिस्तान का पारंपरिक खेल है जिसे आज विश्व के लगभग सभी देशों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है। 

इस अवसर  18 से 24 नवंबर 2022 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रही 13 वीं विश्व सीनियर कुराश चैंपियनशिप के अधिकारिक लोगो का लोकार्पण चेयरमैन जगदीश टाइटलर और अध्यक्ष  रमेश पोपली द्वारा किया गया। जिसमें विश्वभर से लगभग 110 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा उत्तर प्रदेश के आफिस वियरर, कोच रैफरी और खिलाड़ियों को कुराश के सम्बन्ध में सभी तकनीकी, नियमों की जानकारी देना है। इस सेमीनार की सफलता के लिए भारतीय कुराश महासंघ के सभी पदाधिकारियों सईद खान, रविन्द्र दहिया, धर्मेंद्र मल्होत्रा  के द्वारा भी दिया गया । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts