शराब फैक्ट्री के कर्मचारियों को वार्ता में मिला आश्वासन, वापस लौटे

मेरठ। कासमपुर शराब फैक्ट्री के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। वहां श्रम विभाग के अधिकारियों ने वार्ता में कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए।
कासमपुर शराब फैक्ट्री के कर्मचारी शनिवार सुबह फैक्टरी पर मनमाने तरीके से कर्मचारियों की सूची लगाने को लेकर भड़क गए थे। पहले उन्होंने शराब फैक्ट्री पर हंगामा किया। इसके बाद वे उप श्रम आयुक्त कार्यालय बेगमपुल पहुंच गए।यहां पर कर्मचारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी श्रम विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। आंदोलनकारियों ने श्रम विभाग के अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उप श्रमायुक्त ने कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी वापस लौट गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts