परिवार संग कसौली पहुंचे अपूर्व लाखिया
नई दिल्ली। बालीवुड अभिनेता व निर्देशक अपूर्व लाखिया परिवार सहित पर्यटन स्थल कसौली पहुंचे। इस दौरान अपूर्व लाखिया ने कसौली बाजार का भ्रमण किया। उन्हें देखकर कसौली बाजार में प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई और कसौली की सुंदरता के बारे में भी प्रशंसकों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने हैरिटेज मार्केट स्थित नरेंद्र स्वीट के बंद समोसे और बंद गुलाब जामुन का स्वाद चखा।उन्होंने कहा कि कसौली में उनका आना-जाना हमेशा लगा रहता है। उन्हें कसौली अपने घर जैसा ही लगता है। हिमाचल में जो शांति है, वह कहीं और नहीं हैं। अपूर्व ने बताया कि वह जब भी कसौली आते हैं, तो नरेंद्र स्वीट में जरूर आते हैं। अपूर्व एक भारतीय फिल्म अभिनेता व निर्देशक हैं। अपूर्व लाखिया का जन्म अहमदाबाद में हुआ। अपूर्व लाखिया ने बताया कि उन्होंने दस साल सनावर स्कूल में बिताए हैं। वह 1986 बैच से पासआउट हैं। स्कूल में वह हिमालया हाउस में थे।


No comments:
Post a Comment