मजदूर महासंघ के 50 वां अधिवेशन मेरठ के माधव कुंज में आयोजित 

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह मुख्य अतिथि  
मेरठ। शताब्दी नगर स्थित आरएसएस के माधव कुंज में आज रविवार को भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का 50 वां स्वर्ण जयंती अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल डॉ0 वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने परिवहन मजदूर महासंघों के हितों में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी परिवहन मजदूरों को मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री से जब श्रीलंका में उपजे हालातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आज केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो देश के हालात श्रीलंका से भी भयावह होते।
अधिवेशन में राज्य के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन मजदूर महासंघ के उत्थान के लिए किए गए कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार उनके उत्थान के लिए बेहतर काम कर रही है। परिवहन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने कहा कि मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं का भी जिक्र किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts