मिशन शक्ति- 4 : देश की प्रतिष्ठित महिलाओं के बारे में बालिकाओं को दी गई जानकारी
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर, 21 मई 2022। मिशन शक्ति- 4 के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज काकड़ा, ब्लॉक शाहपुर में देश की प्रतिष्ठित महिलाओं जैसे प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई, सावित्रीबाई फुले, प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी, प्रथम महिला आईएएस अन्ना राजम मल्होत्रा, प्रथम महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी के विषय में बालिकाओं /छात्राओं को जानकारी दी गई, जिससे उनको प्रेरणा मिल सके और छात्राएं जीवन में आगे बढ़ सकें व स्वावलंबी बन सकें। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं/ बालिकाओं को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति व सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सफल छात्राओं तनु, समरीन, वंशिका, दीपांशी, आरज़ू, इरम, वंशिका व वासू को फूल माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज काकड़ा की प्रधानाचार्या मंजुला मलिक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या कविता रानी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग से ममता, मीनाक्षी रानी, अंजली, काजल व नेहरू युवा केन्द्र से रुचि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment