सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट--------

चेयरपर्सन ने मानी सफाई कर्मचारीयो माँगे, आन्दोलन टला 


सरधना (मेरठ) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा सरधना द्वारा 4 दिन पूर्व सरधना के सफाई कर्मचारीयो की समस्याओ को लेकर नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमति शबीला अंसारी को ज्ञापन दिया था। और माँगे पूरी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी थी। सफाई कर्मचारीयो के रोष को परखते  हुए नगर पालिका प्रशासन ने सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के नेताओ को पत्र भेजकर आज वार्ता के लिए आमंत्रित किया। दोपहर 3 बजे से नगर पालिका कार्यालय में सफाई मजदूर नेताओ व चेयरपर्सन के बीच 2 घंटे शान्ति पूर्वक चली वार्ता में सफाई कर्मचारीयो को 2 गर्म ठंडी देने, ठेका सफाई कर्मचारीयो का वेतन बढाने, सफाई कर्मचारीयो के डी0ए0 के एरियर का भुगतान करने, हटाये गये आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वापस लेने, रिटायर सफाई कर्मचारीयो के देय भुगतान करने, जेसी माँगो को तत्काल मानते हुए म ई में देने पर सहमति बनी। कुछ माँगो को अधिशासी अधिकारी के आने पर पूरा करा देगे तथा शासन सम्बन्धी मांगो को शासन को पत्र लिखा जायेगा। सभी माँगो को लेकर लिखित में सहमति बनी। वार्ता की मध्यस्थता पूर्व चेयरमैन श्री निजाम अंसारी व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां ने की। सभासद महिपाल वाल्मीकि ने अम्बेडकर पार्क भाटवाडा को अब्दुल कलाम पार्क के स्थान पर गूगल पर बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर अम्बेडकर पार्क करने की मांग की जिस पर सहमति बनी। सफाई कर्मचारी नेताओ ने नगर विकास मंत्री के सुबहा 5 से कार्य करने का भी विरोध किया। समझौता वार्ता में, विपिन शर्मा, शुगनचन्द धिगान, सोहनवीर सिंह, निरंजन शर्मा, विक्की पारचा, अमित पार्चा, कुलदीप, विजय सोम आदि कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे। वार्ता उपरान्त सफाई आन्दोलन को टाल दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts