हर्षोल्लास से मनाया गया डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस

- भीषण गर्मी में भी नाम चर्चा में उमड़े सेवादार
मेरठ। डेरा सच्चा सौदा आश्रम के 74वें स्थापना दिवस एवं 15वें रूहानी जाम-ए-इंसान की वर्षगांठ पर जनपद मेरठ एवं बागपत के लाखों श्रद्धालुओं द्वारा पावन भंडारे की नाम चर्चा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के श्रद्धालुओं द्वारा आज लखवाया, रोहटा रोड मेरठ के गोल्डन ग्रीन फार्म हाउस में आयोजन कर पूजनीय संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान द्वारा चलाई गई मानवता सेवा कार्यों की मुहिम को गति प्रदान करते हुए सैकड़ों जरूरतमंद निर्धन भाई बहनों को 1 माह का राशन वितरित किया गया। नाम चर्चा स्थल को शाह सतनाम जी ग्रीन एस के सेवादारों द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारों फूलों, रंगोली एवं लड़ियों के द्वारा भव्य रूप से सजाया गया था।
नाम चर्चा में मधुर संगीत की धुनों पर कविराज भाइयों द्वारा शब्दवाणी की सेवा करके उपस्थित लाखों जनसमूह को भक्ति रस में सरोबार कर दिया। इस मौके पर डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिसके माध्यम से साध संगत से आह्वान किया कि उन्होंने जो मानवता भलाई के कार्य चलाएं हैं उनको बिना किसी भेदभाव के चलाते रहना है। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के नाम मानवता भलाई के अनेकों विश्व रिकॉर्ड कायम है। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानवता सेवा भलाई के कार्यों को बढ़ चढ़ कर करने की प्रेरणा दी गई।
नाम चर्चा के पश्चात सभी को लंगर समिति के सेवादारों द्वारा कुछ ही देर में भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts