जम्मू कश्मीर के पूर्व रणजी खिलाड़ी का दिल का दौरा पड़ने से निधन


जम्मू।  जम्मू कश्मीर के पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन का रविवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।


जम्मू कश्मीर के क्रिकेट प्रशासक ब्रिग. अनिल गुप्ता ने ट्वीट किया,'हमें यह जानकार अत्यंत दुःख हुआ है कि पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रणव महाजन का अचानक निधन हो गया है। हमारी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। '


यह पता चला है कि पूर्व क्रिकेटर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। उनके निधन से जम्मू कश्मीर में शोक की लहर दौड़ गयी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts