एमएलसी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकतए प्रभारी ने मेरठ में डाला डेरा
मेरठ। एमएलसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने टाप गियर लगा दिया है। मेरठ.गाजियाबाद सीट के प्रभारी एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मेरठएगाजियाबादए हापुड़ एवं बागपत के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें एक.एक वोटर के घर पहुंचने का टास्क दिया। उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियां बताएं। पंकज सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों के परिश्रम से भाजपा प्रत्याशी धर्मेद्र भारद्वाज को प्रचंड जीत मिलेगी।मेरठ.गाजियाबाद सीट के चुनाव प्रभारी पंकज सिंह हाइवे स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बागपत जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंहए मेरठ महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा के साथ मीटिंग की। बाद में इसमें मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, गाजियाबाद के वसंत त्यागी एवं हापुड़ की रीना नागर को भी बुलाया गया। इनसे चर्चा के बाद पंकज सिंह ने मंच संभाला, और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। कहा कि आपने जैसे 2014, 2017,2019 और 2022 जिताया, वैसे ही एमएलसी चुनाव में भी अभूतपूर्व जीत दिलाना है।
No comments:
Post a Comment