शराब को लेकर दो पक्षों में पथराव

स्थिति काबू करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
मेरठ। गांव मीवा में शुक्रवार रात दो पक्षों में शराब को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक.दूसरे पर जमकर पथराव किया।
घटना बीती रात की है। मीवा गांव में रोड पर मिस्टू पक्ष की चाय की दुकान है। दूसरी ओर जसवंत की जूस की दुकान है। बताया गया कि यहां अकसर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहां एक वाटर कूलर लगा है जिस पर शराब पीने वालों की लाइन लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना शाम को वाटर कूलर पर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता है। रात मिस्टू पक्ष का इसी बात को लेकर जसवंत पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर आए सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। गांव में करीब एक घंटा चले पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को दौड़ा दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात आठ घायल बताए जा रहे हैं। पथराव में दोनों पक्षों में एक पक्ष से धर्मेंद्र, मिस्टू, किशोर, संजय व प्राची घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से जसवंत व उसका पुत्र अर्जुन घायल हुए हैं। सभी का उपचार मवाना सीएचसी में चल रहा है। मिस्टू व अर्जुन की हालत अधिक खराब होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts