एमआईईटी कॉलेज में बीटेक के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

क्लास में घुसने को लेकर  हुआ था विवाद , दो आरोपी को सिक्यारिटी ने दबोचा 

मेरठ ।  जानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बीटेक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से फरार होने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंंचे पुलिसअधिकारी  जांच पडताल करने में जुटे हैं। 

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के शिकोहपुर गांव निवासी निखिल तोमर मेरठ में एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल  द्वितीय वर्ष  का छात्र था। निखिल और उसके साथियों का कुछ दिन पहले ही कॉलेज में अभिषेक अन्य छात्रों से विवाद हुआ था। मंगलवार को भी कहासुनी  हुई थी। दोनो गुटों ने एक दूसरे को  देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार को निखिल  क्लास में बैठा था। तभीअभिषेक अपने साथियों के साथ क्लास में पहुंचा। जैसे ही निखिल क्लास से बाहर की ओर आया  तभी आरोपी छात्रों ने मिलकर निखिल पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से निखिल पर पेट व  पीठ पर  ताबड़तोड़ 15 से 20 वार किए। निखिल को सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटनास्थल से फरार होने का प्रयास करते 2 आरोपी छात्रों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। 



सूचना के बाद एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। फिलहाल  पुलिस अभिषेक व एक अन्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतक छात्र के परिजनों को भी सूचना दी गई है। जानकारी मिलते ही परिजनों में कौहराम  मच गया।

 एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है। फरार आरोपियों की तलाश करने में पुलिस जुटीहै। फिलहाल कालेज प्रबंध तंत्र से जानकारी जुटाई जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts