ईद के त्यौहार को देखते हुए सरधना नगर पालिका ने चलाया नगर में विशेष सफाई अभियान

सरधना (मेरठ) ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह के आसपास सरधना पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी के आदेश पर चलाया विशेष सफाई अभियान।


कोविड महामारी के 2 साल बाद ईद गाह मैं इस बार ईद की नमाज़ अदा की जायेगी। महामारी में जो जनसेवा पालिका अध्यक्ष द्वार की गई उसको भुला नहीं जा सकता। खाने से ले कर रहने तक की व्यवस्था उस समय कराई गई। अब ईद की तेय्यारी सरधना पालिका ने शुरु कर दी है। सरधना नगर पालिका लगातार नगर में साफ़ सफ़ाई को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी के साथ-साथ विभिन जयंती, व त्यौहारो पर लगातार अध्यक्ष सबीला अंसारी द्वार सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।  अब रमजान माह पूरा होने पर है और ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह व ईदगाह के आसपास अध्यक्ष सबीला अंसारी के आदेश पर नगर पालिका सरधना द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग प्रधान लिपिक विपिन शर्मा, मनोज कुमार व चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने मौके पर जा कर सफ़ाई व्यवस्था देखी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसी के साथ नगर के वार्डों में भी सफ़ाई का अभियान चलाकर  सरधना नगरपालिका लगातार नगर मे सफाई अभियान चला रही है, जिसकी प्रशंसा नगर के लोग भी कर रहे हैं और पूर्व महामारी में किए नगर पालिका के कार्यों के साथ वर्तमान पालिका द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यों की प्रशंसा नगर के लोगो द्वार की जा रही है। उसी के साथ अध्यक्ष सबीला अंसारी ने पानी की व्यवस्था को भी चेक किया। ओर सभी कर्मचारियों को कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts