9/11  के बाद 21 साल केबाद अमेरिका पर बडा आंतकी हमला 

न्यूयार्क के ब्रुकलिन में एक मेट्रो स्टेशन पर कई लोगों को गोली मार दी गई

 अमेरिका के सभीस्कूल , मैट्रेा, व  सबवे  को किया बंद 

न्यूयार्क,एंजेसी। 9/11  के बाद २१साल के बाद अमेरिका पर बडा आंतकी हमला किया गया। न्यूयार्क के ब्रुकलिन में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों को गोली मार दी गई।। वहीं आंतकी हमले को देखते हुए  अमेरिका के सभी स्कूल ,मैट्रो , सब वे को बंद  कर संदिग्ध आंतकी की तलाश की जा रही है। 

   हमला अमेरिकी समय अनुसार सुबह 8.30 का है ब्यकलिन के सनसेट पार्क में 36 वें स्ट्रीट मैट्रो स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आकर रूकी । जेसे ही ट्रेन के दरवाजे खुले तो उसमें से धुएं के गुब्बार के साथ यात्री बाहर क ी ओर नजर भागते नजर आये। कई स्टेशन पर बेहोश होकर गिर गये। कई के गोली लगने कीसंभावना व्यक्त की जा रही है। हमले के बाद पूरे स्टेशन को अमेरिका की सुरक्षा एंजेसी मौके  पहुंची। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिये  भर्ती कराया गया है। जिसमें कई की हालत चिंता जनक बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियोंं की मांने तो संदिग्ध ने पीले कलर की जैकेट पहनी हुई थी। चेहरे पर गैस मास्क लगाया हुआ था। सुरक्षा बलों को घटना स्थल से विस्फोटक बरामद किया गया है। न्यूयार्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा कि सनसेट पार्क में 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर धुएं की खबर मिली थी। इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में दशहत का माहौल बना हुआ है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts