वैवाहिक सूत्र में बंधे 25 जोडें 

डा. भीम राव अम्बेडर के131 जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 

मेरठ। जो परिवार अपने बच्चों की शादी निर्धन होने के  विवाह नहीं कर पा रहेथे।ऐसे परिवारों के लडका व लडकी को वैवाहिक बंधन बनाने के लिये गवाह बना दलित समाज  विकास समिति । जिसके माध्यम से दलित समाज के निर्धन वर्ग के ऐसे २५ जोडे वैवाहिक बंधन में बंध गये। सभी जोडों को संस्था के पदाधिकारियों ने  नवदंपत्तियों को घरेलू सामान देने के साथ आर्शीवाद दिया। 



  गढ रोड अम्बेडकर डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ  बौद्घ भिक्षुओं द्वारा बौद्घ रीति रिवाज से पूर्जा अर्चना कर किया गया। इसके अतिरिक्त  महापुरूष गौतम बुद्घ  डा भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की गयी।  सभी 25 दुल्हे 25 घोडा बग्गी पर सवार होकर विवाह स्थल तकबैंड बाजे व शहनाई के साथ  पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बबीता जैन की टीम के सदस्यों ने  25दुल्हनों का श्रंगार कराया। वर कन्याओं को शहनाई के मधुर स्वर के बीच वरमाला पहनाकर शादी के पवित्र बंधन को समाज के सम्मानित  लोगों के समाने सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया। समिति के अध्यक्ष राम रतन  सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के लिए एक सफल प्रयास है। भविष्य में इस प्रकारकेकार्यक्रम करने पर जोर दिया। सामूहिक विवाह समारोह के गवाह बनने वालो ंमें राजकुमार,  राजीव कुमार सिंह , जितेन्द्र जयसवाल, देशराज प्रधान,पूर्व रिटायर जज उदय सिंह, डा . संजीव कुमार, भाजपा नेता चरण सिंह लिसाडी, नरेन्द्र चौहान, रजनीश त्यागी, रामतरन मौर्य, स्वामी चेतन्यदेव, विमलेश प्रधान ,मीना सिंह , पूनम सिंहआदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts