भगवान राम की मूर्ति की स्थापना के लिए अधिग्रहण होगी करीब 241 एकड़ भूमि


अयोध्या ।अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह मूर्ति न्यूयार्क में स्टैच्यू आफ लिबर्टी से करीब ढाई गुना ऊंची होगी। भगवान राम की मूर्ति की स्थापना के लिए करीब 241 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले मूर्ति के लिए सिर्फ 86 एकड़ भूमि ही अधिग्रहीत करने का फैसला लिया गया था। ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना के तहत आवास विकास विभाग, जमीन का अधिग्रहण कर और इसे विकसित करके भूमि को पर्यटन विभाग को सौंप देगा। उसके बाद पर्यटन विभाग इस स्थल पर श्रीराम की मूर्ति को सजाने संवारने का काम करेगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम की मूर्ति के लिए अब 241 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण होगा।

अयोध्या में विश्व की सबसे ऊंची श्रीराम मूर्ति की योजना तीन साल पहले बनी थी। अभी तक यह योजना सुस्त पड़ी हुई थी। पर योगी 2.0 के आने के साथ इस योजना ने गति पकड़ ली थी। अयोध्या में आवास विकास विभाग ने भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना के तहत मांझा बरहटा, मांझा तिहुरा व मांझा शाहनवाजपुर की 1192 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। अब तक करीब 73 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts