बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 वे जन्मोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा   


सरधना (मेरठ) डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच सरधना के तत्वाधान में भारत रत्न राष्ट्र निर्माता संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 वे जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा समारोह का आयोजन किया गया। सरधना के मोहल्ला भटवाड़ा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क से शोभा यत्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सोम ने डॉ भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिशो द्वारा केन्द्रीय प्रान्त (अब मध्यप्रदेश में) के एक छोटे से गांव मऊ में हुआ था। इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। डॉ अम्बेडकर अपने माता-पिता की चौदहवीं संतान के रूप में जन्में थे। अम्बेडकर के पूर्वज लंबे समय तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत थे और उनके पिता, भारतीय सेना की मऊ छावनी में सेवा में कार्य करते थे। उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होने अपने बच्चों को स्कूल में पढने और कड़ी मेहनत करने के लिये हमेशा प्रोत्साहित किया। जिसका नतीजा ये रहा की डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत के संविधान रचयता बने .उनके बनाए संविधान से ही आज देश को चलाया जा रहा है। विधायक संगीत सोम ने कहा की शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की आवयश्यकता है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता,एवं सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने की तथा संचालन अजय गौतम व सोहन वीर सिंह टांक ने संयुक्त रूप से किया। सर्व प्रथम तिलक प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट बांके पवार, प्रमुख समाजसेवी मनोज बंसल ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्वलित अमन गुप्ता व हिमालय हॉस्पिटल के संचालक डॉ ओमकार पुंडीर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी समर कुरैशी डॉ महेश सोम एडवोकेट सुशील कुमार मामचंद जैन असद गालिब तराबुद्दीन अंसारी सभासद बंटी उर्फ़ शाहरुख कुरैशी एडवोकेट मलखान सैनी, सोनू त्यागी, सुभाष चावरिया, प्रमोद शर्मा, अल्लाह मैहर, राकेश कुमार कानूनगो संजय शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक सभासद सुभाष वेद व राजकुमार सुगन चंद धीगान, सह संयोजक दिनेश कुमार ईश्वर दयाल गौतम आदेश अमीन रहे।  रथ संचालक कल्लू सिंह कानूनगो रविंद्र सिंह एडवोकेट व्यवस्था प्रमुख सुखराम पाल मुकेश कुमार देवराज भारती चौधरी वेद प्रकाश राजू तलहटी आ सुंदरलाल ललित कुमार किशन स्वरूप अमित गौतम रहे। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक विजय भारती महिपाल बाल्मीकि महामंत्री रिंकू जाटव कोषाध्यक्ष श्याम कुमार साहनी सचिव संजीव कुमार छंगा सतीश मैनुवाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा अम्बेडकर  पार्क से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से निकाली गयी। यात्रा में विभिन्न झांकियां शामिल रही जिसका नगर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts