केसर का पानी
महिलाओं की कई समस्याओं का रामबाण इलाजकेसर को सबसे महंगा मसाला माना जाता है। केसर का इस्तेमाल खाने का जायका और रंग बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू से ही मन महक उठता और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केसर न केवल खाने का ज़ायका बढ़ाता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
केसर में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। केसर का पानी पीने महिलाओं में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको केसर के पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं-
- अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप केसर के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में चार पांच रेशे केशर के डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर पीने से आपको पीरियड्स पेन में जल्द आराम मिलेगा।
- केसर का पानी हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मुंहासों की समस्या दूर होती है और त्वचा की नमी बरकरार रहती है। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।
- आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में केसर का पानी इस समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। केसर के पानी से हार्मोंस को संतुलित करने में मदद मिलती है और पीएमएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है।
- बालों के लिए भी केसर का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बालों का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत बनते हैं। केसर के पानी का नियमित सेवन करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
- अक्सर महिलाओं को पीएमएस के कारण चिड़चिड़ापन, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में केसर का पानी पीने से मूड अपलिफ्ट होता है और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
No comments:
Post a Comment