जमीनी विवाद की रंजिश कचहरी तक पहुंची 

 पेशी के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट 

कचहरी में मची भगदड

मेरठ।  थाना जानी में  शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते इन्द्रवीर की हुई हत्या  की चिंगारी  कचहरी तक पहुंच गयी। पेशी के दौरान  कचहरी स्ििथत बिजली घर के पास दोनो पक्षो में भिडंत  हो गयी। दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी। बीच बचाव के लिये आये पुलिस कर्मियों को दोनो पक्षों को छुडाने के लिये कडी मशक्कत करनी पडी। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लियाहै। वहीं कचहरी के अंदर मारपीट होने से मुख्य द्वार के पास भगदड मच गयी। 



दरअसल शुक्रवार को कलजंरी गांव में 58 वर्षीय इन्द्रवीर पुत्र  भेापाल सिंह की इस कारण फावडे काट कर हत्या करदी गयीथी। उसने परिवार की मौत केबाद उसकी पत्नि ओमवती के के पति की जमीन मेरठ निवासी मेघराज को बेच दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से नौराज समेतचार को नामजद किया गयाथा। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण दोनो पक्ष कचहरी आए हुए थे। तभी करीब ११ बजे दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। उस समय कचहरी में अधिकतर लोग अपने काम से आ रहे थे। दोनो पक्षों की बीच मारपीट होता देख किसी आशंका से वह कचहरी से भाग निकले। वहीं मुख्य द्वार पर डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी दोनो पक्षों के बीच बचाव केलिये मौके पर पहुंचे। तभी दोनो पक्षों केअन्य समर्थक भी आ पहुंचे। दोनो पक्ष मारपीट करते हुए बिजली घर में जा पहुंचे। तभी किसी तरह पुलिस कर्मियों ने दोनो पक्षों को एक दूसरे से अलगकिया। इसदौरान मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनो पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस छानबीन कर रही है।



पुलिस न पहुंचती तो हो सकती थी दो हत्याए 

   देानो पक्षों में इस कदर एक दूसरे केप्रति खुन सवार लो रहा था। अगर समय से पुलिस मौके पर न पहुंचती तो दो हत्या को होने से कोई नहीं सक ता था। दोनो पक्षों को एक दूसरे से अलग करने के लिये  पुलिस कमियों के पसीने छूट गये। 

पकडे गये आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने भेजा जानी थाने 

  सिविल लाइन पुलिस पहले पकडे गये नौराज,उसके पुत्र दीपक व ज्याति उर्फ व ज्योति को थाने में ले गये। जब मामला जानी थाने का लगा तो पक्ष व विपक्ष से पकडे गये लोगों को जानी थाने में भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts