मुजफ्फरनगर में गठबंधन ने चार और भाजपा ने दो सीटों पर जीत की हासिल, अधिकारिक घोषणा कुछ देर बाद
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी रोलाद गठबंधन ने बड़ी सफलता हसिल की है। जिसने जिले की 6 में से 4 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि दो सीटों पर भाजपा के वर्तमान विधायक अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे है। पुरकाजी से सपा रालोद प्रत्याशी अनिल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद ऊंटवाल को पराजित कर दिया है। 6800 वोट से ज्यादा का अंतर बताया जा रहा था लेकिन अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। बुढ़ाना से सपा रालोद गठबंधन के राजपाल बालियान चुनाव जीत गए है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को पराजित कर दिया है। मीरापुर से सपा के चंदन चौहान जीत गए है। चरथावल विधानसभा से सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पंकज मलिक ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के पूर्व मंत्री दिवंगत विजय कश्यप की धर्मपत्नी सपना कश्यप को पराजित किया है। सपना अपनी हार स्वीकार कर मतगणना स्थल से चली गई है। खतौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक विक्रम सैनी फिर चुनाव जीत गए है। विक्रम सैनी ने सपा प्रत्याशी राजपाल बालियान को बड़े अंतर से पराजित किया है। सदर विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल चुनाव जीत गए है। 21000 हजार से ज्यादा मतों का अंतर हो चुका है। लेकिन अंतिम गिनती अभी बाकी है। लेकिन कपिल देव की जीत निश्चित हो गई है। अधिकारिक तौर पर अभी किसी भी प्रत्याशी की जीत की घोषणा नहीं की गई है लेकिन जिले में गठबंधन के चार और भाजपा के दो प्रत्याशियों की जीत हो गई है। जिसकी घोषणा कुछ समय बाद कर दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment