पद्म पुरस्कार 2022

कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण
-भारत बायोटेक के एमडी डाक्टर कृष्णा मूर्ति और सुचित्रा एला को पद्म भूषण
नई दिल्ली (एजेंसी)।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) सहित 64 को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर सिंह पिता के स्थान पर पद्म विभूषण ग्रहण किया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविन्द ने वर्ष 2022 के लिए दो पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 53 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पहले चरण में 21 मार्च को आयोजित अलंकरण समारोह में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (मरणोंपरांत) सहित कुल 64 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। इस वर्ष कुल 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये गये हैं।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित रस्मी समारोह में राष्ट्रपति ने भारतीय शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने अभिनेता विक्टर बनर्जी, कोवैक्सीन टीके की निर्माता कंपनी बायोटेक के डॉ. कृष्ण मूर्ति एल्ला और सुचित्रा कृष्ण एल्ला (जोड़ी), मधुर जाफरी, सत्य नारायण नडेला, गूगल के सीईओ सुंदरराजन पिचाई, संजय राजाराम (मरणोपरांत), प्रतिभा राय और वशिष्ठ त्रिपाठी को पद्म भूषण प्रदान किया।
राष्ट्रपति ने सुमित अंतिल, टी सेनका एओ, कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना (जोड़ी), जे के बजाज, संघमित्रा बंद्योपाध्याय, अखोन असगर अली बशारत, हरमोहिंदर सिंह बेदी, प्रमोद भगत, खांडू वांगचुक भूटिया, मारिया क्रिस्टोफर बायरस्की, सुलोचना चव्हाण, नीरज चोपड़ा, शकुंतला चौधरी, शंकरनारायण मेनन चुंडायिल, एस दामोदरन, डॉ. प्रोकर दासगुप्ता, डॉ. लता देसा, बसंती देवी, लौरेम्बम बिनो देवी, मुक्तामणि देवी, सावजी भाई ढोलकिया, अर्जुन सिंह धुर्वे, धनेश्वर इंग्ती, गिरधारी राम घोंजू (मरणोपरांत), शैबल गुप्ता (मरणोपरांत), गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत), रयुको हीरा, अवध किशोर जड़िया, सौकार जानकी, एच आर केशवमूर्ति, रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट, पी नारायण कुरुप, मोती लाल मदन, शिवनाथ मिश्र, डॉ. नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत) समेत कई अन्य को नागरिक अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts