योगी सरकार मंत्रिमंडल में मेरठ के इन विधायकों केा मिल सकती है जगह
मेरठ। उप्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 के आने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ आई है। उप्र में भाजपा सरकार दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है। पहली पारी की ही तरह इसमें भी भाजपा के कप्तान यानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे। लेकिन मंत्रिमंडल में किसको शामिल किया जाएगा। इसको लेकर सभी विधायक अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।
भाजपा विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए संघ से लेकर भाजपा हाईकमान तक सिफारिशें लगाई है। मेरठ से भी तीन विधायक और एक एमएलसी को योगी मंत्रिमंडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इनमें योगी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में पूर्व मंत्री दिनेश खटीकए कैंट विधायक अमित अग्रवालए दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और एमएलसी अश्वनी त्यागी मजबूत दावेदार ठोक रहे हैं। पश्चिमी उप्र में भाजपा को सपा रालोद गठबंधन ने मेरठ में काफी तगड़ा झटका दिया है।
2017 के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने सात में से 6 सीटों को जीता था। वहीं इस बार मात्र तीन सीटें पर ही जीत भाजपा के हिस्से में आई है। ऐसे में इन तीनों सीटों पर जीते विधायकों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मेरठ की हस्तिनापुर से विधायक बने दिनेश खटीक को चुनाव से कुछ माह पूर्व ही मंत्री बनाया गया था। हस्तिनापुर के बारे में इस बार कई मिथक टूटे भी और कई मिथक बने भी रहे। कहा जाता है कि जिस पार्टी का विधायक हस्तिनापुर सीट को जीतता है उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है। दूसरा मिथक जो एक बार हस्तिनापुर को जीता वो दूसरी बार इस सीट पर नहीं जीत हासिल नहीं कर सका। भाजपा ने लगातार दूसरी बार हस्तिनापुर सीट जीतकर जहां एक मिथक को तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सरकार बनाकर एक मिथक को कायम भी रखा है।
No comments:
Post a Comment