उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हारने वाली सीटों के लिए लिखा पत्र

 क्षणिक विराम हो सकता हैए विश्राम नहीं:--स्वतंत्र देव सिंह 
 मेरठ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हारने वाली विधानसभाओं के प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए पत्र लिखकर उनमें उत्साह भरने के साथ.साथ उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है। साथ ही हार पर यह भी कहा कि जीवन यात्रा में यह क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं।
स्वतंत्र देव सिंह ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी और ऊर्जावान नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश की जनता ने पुन: सेवा का अवसर दिया है। इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय आपके तप, त्याग और परिश्रम को भी जाता है।



उन्होंने कहा कि कुछ मतों से आप पीछे जरूर रह गए लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत को संपूर्णता में देखती है। यह हमारे संगठन का संस्कार है। जनसेवा के पावन कार्य में वह भी सही यह भी सही। जो संकल्प आपने अपने जीवन के लिए लिया है, उस कर्तव्य पथ पर या केवल क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं।
 बता दें जिले  में 7 विधान सीटों में भाजपा की झोली में मात्र तीन सीटें  ही आ पाई। जिसमें हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण व मेरठ  कैंट सीटें शामिल थी। जबकि किठौर, मेरठ शहर ,सरधना, सिवालखास पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी मिली।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts