युद्ध के बीच रूस की बड़ी पहल
भारतीयों के लिए 130 बसें तैयार
खारकीव व सूमी में फंसे भारतीयों व अन्य लोगों को निकाला जाएगा
मास्को (एजेंसी)।यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए रूस भी आगे आया है। रूस की ओर से 130 बसें तैयार की गई हैं। इन बसों से भारतीय छात्रों को यूक्रेन सीमा पार करवाई जाएगी। उन्हें रूस के बेलगोरोड में लाया जाएगा।
रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिट्सेव ने बताया कि, 130 बसों के माध्यम से भारतीय व अन्य विदेशी छात्रों को खारकीव व सूमी के निकालकर रूस लाया जाएगा।
गौरतलब है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाया गया है। इसके तहत भारत सरकार कई देशों से संपर्क साध रही है। इसी क्रम में भारत ने रूसी दूतावास से भी संपर्क साधा है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने इसकी पुष्टि की थी। अलीपोव ने कहा था कि हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
पुतिन ने किया बड़ा खुलासा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे।
No comments:
Post a Comment