यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार कई धमाके

 जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा
कीव/मास्को (एजेंसी)। यूक्रेन के जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया।
रूसी सेना ने यूक्रेन के जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है। यूक्रेन के परमाणु कंपनी का कहना है कि परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए और 2 घायल हुए हैं। यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु बिजली संयंत्र पर रूसी हमले के बाद वहां विकिरण का बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
पुतिन ने हमले रोकने से इनकार किया
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts