कुंडल  लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की महिला की पिटाई 

 दिनदहाडे बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 


मेरठ।
जिले की पुलिस के विधानसभा चुनाव में डयूटी पर जाने से बदमाशों के हौसले  पूरी तरह बुलंद हो गये है। शुक्रवार को  वेस्ट एडं  रोड स्थित एक  स्कूल के पास स्कूल में फीस जमा कराने जा रही एक  महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कु ंडल लूट लिये। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी बदमाशों ने पिटाई कर डाली। महिला की ओर से  थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

 ढोलकी मोहल्ला निवासी प्रोपट्री डीलर सुधीर मित्तल की पत्नि अंशु मित्तल अपनी बेटी की फीस जमा कराने के लिये  स्कूल जा रही थी। जो एपीएस स्कूल मेंकक्षा १२ में पढती है। जीटीबी स्कूल के पास स्थित पीएनबी की शाखा में फीस जमा कराने के लिए थोड़ी दूर वह पैदल चली। इसके बाद हाथीखाना के नजदीक रिक्शा का इंतजार कर रहीं थीं। तभी चाकू लेकर एक युवक पहुंचा और कुंडल लूटने लगा। उन्होंने विरोध किया तो हाथापाई कर दी। उनको धक्का देकर गिरा भी दिया।

इसके बाद दूर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। उन्होंने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए। पीड़िता घर पहुंची और पति को जानकारी दी। वह थाने पहुंचे और वारदात के बारे में बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

 यह कोई पहला मामला नहीं है। इस क्षेत्र में  ५ पब्लिक स्कूल हैं जहा पर हजारों की संख्या में छात्र छात्राए पढने के लिये आते है। दोपहर के समय यहां पर गश्त ना के  बराबर होती है। इसी का  फायदा उठा कर बेखौफ बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने से नहीं कतराते है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts