त्रिपुरा में भाजपा को बड़ा झटका

 दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

अगरतला
(एजेंसी)।त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को त्रिपुरा से भाजपा विधायक सुदीप राय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। दोनों अब दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
बता दें कि इन दोनों ही विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। दोनों नेता दिल्ली में आकर कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts