सोनीपत में स्टील स्क्रैप फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक

 25 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी, कुछ की हालत गंभीर
सोनीपत (एजेंसी)।दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में एक स्टील स्क्रैप फैक्टरी में गैस लीक होने की खबर है। इसकी चपेट में आए 25 श्रमिकों की हालत खराब होने के चलते सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गांव पांची गुजरान के पास स्थित स्टील स्क्रैप फैक्ट्री में शनिवार को जहरीली गैस लीक होने से 25 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई। गैस लीक होने से फैक्ट्री में कार्यरत महिला श्रमिकों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts