बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

जनपद में चलेगा अभियान. 5.55 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी दो बूंद जिन्दगी की
 मेरठ,16फरवरी2022।  कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 13 महीनों से दो बूंद जिंदगी की से वंचित बच्चों को अब 20 मार्च से पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रवीण गौतम ने बताया शासन के निर्देश के अनुसार पोलियो अभियान के लिए तैयारियां की जा रही हैं।जिले को 5.55 लाख का टारगेट दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में लगभग 5.55 लाख बच्चे ष्दो बूंद जिंदगी की नहीं पी सके हैं। पल्स पोलियो अभियान पिछले एक साल से नहीं चल सका है। अब कोरोना संक्रमण हल्का पड़ने पर शासन ने पल्स पोलियो अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के अनुसार 20 मार्च से जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारियों में जुट गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में पोलियो ड्रॉप पीने वाले लक्षित बच्चों की संख्या लगभग 5.55 लाख है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव के चलते जनवरी 2021 के बाद पोलियो मोपअप राउंड नहीं चल सका है। शासन की ओर से 23 जनवरी 2022 से यह राउंड चलाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उस दौरान पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा था जिसके चलते अभियान को स्थगित कर दिया गया। अब शासन ने 20 मार्च से पल्स पोलियो मॉप अप राउंड चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले में लगभग 5.55 लाख बच्चे हैं जिन्हें पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। विभाग इसके लिए तैयारियों में जुट गया है।अभियान के लिए 1402 भ्रमण टीम बनायी गयी हैं, जो घर-घर भ्रमण करेंगी। इसके अलावा 246  ट्रांजिट टीम 75 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। जिले में 1941 बूथ बनाए गए हैं। 20 मार्च से बूथ पर पोलियो ड्राप पिलाने का अभियान आरंभ होगा। 21 से 25 मार्च तक घर.घर भ्रमण अभियान चलाया जाएगा। टीम बी 28 मार्च को छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts