गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या व भारत माता पूजन के उपलक्ष्य में संस्कार भारती ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन

मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज, मेरठ के सभागार में गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या व भारत माता पूजन के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के अध्यक्ष डाॅ0 मयंक अग्रवाल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। सर्वप्रथम संस्कार भारती के ध्येय गीत का गायन किया गया। शीलवर्द्धन ने अपने सम्बोधन में कहा कि विष्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ भारत को भूमि का एक टुकड़ा ना मानकर माँ के रूप में मान्यता दी गई है। इसलिए हम इसको मातृ भूमि मानकर अर्चना करते हैं। भारत माता की जय बोलते हैं। भारत भूमि भारत माता के रूप में वंदित है। 
इस अवसर पर उपस्थित कवियों श्री सुमनेश सुमन, श्रीमती रेखा गिरीश, श्री अनुराग अतुल, श्री नैमिश पांडेय एवं राम लखन पटेल ने अपनी देश प्रेम से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन कोमल रस्तौगी ने किया। इस अवसर पर संस्कार भारती मेरठ महानगर के महामंत्री अनुराग कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, डाॅ0 दिशा दिनेश, शीलवर्द्धन, विभाग संयोजक, संस्कार भारती, अर्चना जौहरी, डाॅ0 निर्देश वशिष्ठ, डाॅ0 रोबिन्स रस्तौगी, रूबी सिंह, गौरव शर्मा, अर्जुन किशन, डाॅ0 प्रदीप गुप्ता, डाॅ0 देवेश गुप्ता, अनुराग माथुर इत्यादि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts