एक वोट से जीती सरबजीत कौर
चंडीगढ़ (एजेंसी)।चंडीगढ़ मेयर पद पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा की सरबजीत कौर को विजेता घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवेलिड होने के चलते उसे रद कर दिया है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित किया गया है। 
आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 14-14 वोट पड़े थे, लेकिन आप का एक वोट इनवेलिड होने से उसे रद कर दिया गया। इसके बाद आप पार्षदों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी का जो वोट खारिज हुआ है वह बैलेट पेपर थोड़ा सा फट गया था, इसीलिए उसे खारिज किया गया है। 
इसके बाद भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित किया गया। इसके बाद से दोनों दलों में जमकर हंगामा हो रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं दोनों दल के पार्षद खूब हंगामा किया। हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस बीच बचाव कर रही है। वहीं, आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम के बाहर जमा हो गए हैं और धरने पर बैठ गए।
चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ मेयर चुनाव के बाद पार्षद आपस में झगड़ पड़े। आम आदमी पार्टी के प्रधान प्रेम गर्ग सदन में पहुंच गए थे, जिन्हें भाजपा के पार्षदों ने धक्का मार कर बाहर निकाला। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन की गरिमा को तार-तार किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts