शिक्षा के बिना जीवन आधारहीनः अवनीश त्यागी
मेरठ। शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (सामाजिक संस्था) द्वारा रविवार 9 जनवरी 2022 को पदाधिकारी/सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अवनीश त्यागी वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ट अतिथि दारा सिंह प्रजापति बिल्डर व डेवलपर्स, अनिल कुमार गौड़ मैनेजिंग डायरेक्टर इंडियन प्रेस, श्रीमती पूनम शर्मा सदस्य बाल कल्याण समिति, श्रीमती आरती मलिक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पं0 राजेश शर्मा संस्था अध्यक्ष और श्रीमती रेखा शर्मा संस्थापक ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि अवनीश त्यागी वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि संस्था शिक्षा की जो अलख समाज में जगाए हुए है, उसके लिए सस्था के सभी कार्यकर्ता/पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। शिक्षा के बिना जीवन आधारहीन है। विशिष्ट अतिथि दारा सिंह प्रजापति बिल्डर व डेवलपर्स ने कहा कि शिक्षा के बिना सभ्य समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता। इसलिए संस्था जो भी सहयोग उनसे चाहेगी, उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार गौड़ मैनेजिंग डायरेक्टर इंडियन प्रेस ने कहा कि भारत आज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। विश्व में अपना वर्चस्व कायम रखने में शिक्षा का अहम रोल है। इसलिए होनहार बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। श्रीमती पूनम शर्मा सदस्य बाल कल्याण समिति ने कहा कि आज भी भारत में गरीबी के अभाव में आधे से ज्यादा बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं जो चिंता का विषय है। सरकार और सामाजिक संगठनों को मिलकर मलिन बस्तियों में शिक्षा की अलख जगाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती मलिक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि शिक्षा से ही रोजगार का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए शिक्षा की ओर जोर देने की आवश्यकता है। सरकार को व्यवसायिक शिक्षा की ओर जोर देना चाहिए।
शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पं0 राजेश शर्मा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शुभ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। कार्यकारिणी में पं0 राजेश शर्मा अध्यक्ष, इंदू प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द गोला उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र प्रजापति महासचिव, सौरभ गौड़ प्रेस प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी, सुमित शर्मा विधि सलाहकार, गौरव कौशिक, परीक्षित पंवार व हाजी इनामुल्लाह सभी सचिव, श्रीमती राजरानी शर्मा, रविन्द्र रवि सैन कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। नवाब आयशा मोहसिन मुफ्ती मेरठ महानगर अध्यक्ष बनाई गई हैं। इसके अलावा मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया है जिसमें सौरभ अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती जूही त्यागी, श्रीमती ममता दीक्षित, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, चौ0 शमशुद्दीन शामिल किए गए हैं। इंजी0 जयभगवान प्रजापति, पं0 महेश चन्द गौड़, पं0 सुभाष चंद स्वामी संरक्षक बनाए गए हैं। सभी को पदाधिकारी बनने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर अंशिका कौशिक, शुभ शर्मा, आदित्य खाटियान, पारस गुप्ता, विकास शर्मा, शिवपाल, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार एड0, गणेश ठाकुर, राजू शर्मा, पवन शर्मा, आयुषि प्रजापति, अदिति प्रजापति, अंजलि प्रजापति, आदित्य शर्मा अंतर्राष्ट्रीय शूटर, अजय शर्मा एड0, रितु गोस्वामी, हिमांशी गोस्वामी, गौरव गौड़ एड0, गौरव कौशिक, गिरीश भारद्वाज, दीपक शर्मा, मधुसूदन कौशिक, मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा जूनियर अमिताभ बच्चन, प्रथम अग्रवाल, रजत पालीवाल एड0, मनोज शर्मा अध्यापक, शैलेन्द्र शर्मा, मौ0 इरशाद सिविल डिफैंस, बाबर खान, अरविन्द विश्वकर्मा, आनंद प्रजापति को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts