मेरठ।  मेरठ में कोरोना की तीसरी लहर में स्थिति  भंयकर होती जा रहा है। शुक्रवार को भी 405 कोरोना से संक्रमित मिले है। इस दौरान कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गयी। वही कोविड गाइड लाइन का उल्लघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को अभियान जारी है। 

 मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा अशोक तालियान ने बताया कि शुक्रवार को जांच के8279 सैंपल भेजे गये। जिसमें से 6992 की रिपोर्ट आयी है। जिसमें 405 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इस तरह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढते हुए 1हजार को पार कर गयी है। शुक्रवार ये आंकडा  1038 जा पहुंचा है। जिसमें 1019होम आइसोलेशन में है। जब कि 19 का उपचार विभिन्न अस्पतालों में  किया जा  रहा है। उन्होने बताया शुक्रवार को दो मौत कोरोना संक्रमण के  चलते हुई है। 

  युवाओ केा लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका 

 जिले में शुक्रवार के दिन विभिन्न स्कूलों मे 15 से 17 की युवाओं का टीकारण अभियान चलाया गया। विभिन्न स्कूलो में चलाये गये अभियान में 15से 17 साल  की आयु के छात्र छात्राओं को 11090 टीके लगए गये। 7809 लोगों ने पहली डोज ली। 5532 लोगों ने दूसरी डोज ली। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts