मेरठ। जिले की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। कैंट विधानसभा सीट पर पार्टी में सर्वाधिक दावेदार थे। लगातार चार बार से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की आयु 80 वर्ष से अधिक होने के कारण ये तय माना जा रहा था कि यहां कोई अन्य प्रत्याशी होगा। इस सीट से से दो बार विधायक रहे अमित अग्रवाल का नाम लगभग फाइनल हो गया है।

शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को 2017  में चुनाव हराया था। अबकी बार डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने पार्टी नेतृत्व से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद यहां पर दो नामों पर अंतिम दौर में मंथन हुआ। संसदीय बोर्ड की बैठक में शहर सीट से  उत्तर प्रदेश  श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के नाम पर सहमति लगभग तय हो गई है।

हस्तिनापुर से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक का नाम पहले से ही तय हो चुका था। सरधना से विधायक संगीत सोम, दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और किठौर से विधायक सत्यवीर त्यागी के नाम पर शुक्रवार को संसदीय बोर्ड ने लगभग मुहर लगा दी है। पार्टी जिले में वैश्य, ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी, अनुसूचित जाति एवं ठाकुर वर्ग को टिकट देकर सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश में है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts