10फरवरी को मेरठ  की सातों  विधानसभा में होगा मतदान 

  मेरठ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिले में  2612620 मतदाता 7 विधानसभाओं उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। 10मार्च पता  चलेगा किस के सिर सेहरा बंधेगा । 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश कनौजिया बताया कि जनपद के 2612620 मतदाता 7 विधानसभाओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन 14 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक होगा। मतदान 10 फरवरी को व मतगणना 10 मार्च को होगी।उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सीटों के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट  में होगा। 

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 7 विधानसभाओं में मिलाकर एक जनवरी 2022 को आधार मानकर चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 2612620 मतदाता हैं इनमें से 1421934 पुरुष, 1190471 महिला मतदाता और 215 अन्य मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में चुनाव प्रथम चरण में होगा जिसमें नामांकन 14 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा।नाम वापसी 27 जनवरी तक होगी। प्रतीक आवंटन 27 जनवरी को होगा। संवीक्षा 24 जनवरी 2022 को होगी। मतदान 10 फरवरी 2022 होगा व मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts