निःशुल्क किताब घर प्रेरणा बुक बैंक की संचालिका अमिता शर्मा का हुआ नई दिल्ली के होटल ताज में सम्मान
New Delhi-प्रेरणा बुक बैंक (निःशुल्क किताब घर) की संचालिका श्रीमती अमिता शर्मा को नई दिल्ली के होटल ताज में वर्ल्ड वीमेन लीडरशिप द्वारा आयोजित प्रतिष्टित नार्थ इंडिया वीमेन लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया । उन्हें ये पुरस्कार प्रेरणा बुक बैंक निशुल्क किताब घर संचालित करने के लिए दिया गया। प्रेरणा बुक बैंक एक ऐसा किताब घर है जो हाशिये पर रह रहे गरीब लोगों को पढ़ने हेतु निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराता है । प्रेरणा बुक बैंक के माध्यम से किताबें प्राप्त कर अभी तक हजारो गरीब छात्र छात्रायें लाभान्वित हुई है । प्रेरणा बुक बैंक द्वारा 4 राज्यो, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में 66 निःशुल्क किताब घर संचालित है जहाँ से कोई भी जरूरत मंद निःशुल्क किताबें प्राप्त कर सकता है । अमिता शर्मा जी की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शिक्षाविद ओर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाई दी है ।

No comments:
Post a Comment