मेरठ।थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र  केअंजुम पैलेस के पास सोमवार को उस समय  हडकंप मच गया । जब रिक्शा में  ले जा  रही  तेजाब  की केन सडक पर गिरने से विस्फोट हो गया। तेज धमाके  के साथ  वहां से गुजर कई लोग तेजाब की छिटें पडने से झुलस गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजाब से झुलसे लोगों मेडिकल कालेज  में  भर्ती कराया है। पुलिस  ई रिक्शा चालक की तलाश करने में जुटी है।
  हादसा सोमवार 11.30  बजे का  है। एक  ई रिक्शा में तेजाब  की केन ले जा रही थी। जैसे  ही ई रिक्शा अंजुम पैलेस के  पास पहुंचा तभी  ई  रिक्शा में  रखी तेजब से  भरी केस सडक  पर गिर गयी। केन के गिरते  ही उसमे विस्फोट हो  गया। विस्फोट से  वहां से  गुजर रहेलोगो  पर तेजाब की छिटें पडने से  वह झुलसे गये। जिस स्थान पर तेजाब गिरा सड़क का वो हिस्सा सफेद हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे। इसी बीच  ई रिक्शा चालक लोगीं की भीड की आढ मेंं वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने आनन फानन में तेजाब से  झुलसे लोगों को मेडिकल  कालेज में भर्ती कराया।पुलिस ने ई रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर इै रिक्शा चालक की तलाश आरंभ कर दी है। उसके पकडे जाने के बाद पता चल पाएगा कि वह  किस की दुकान से तेजाब लेकर आया था और कहंा ले जा रहा था। पुलिस का कहना है। कैंन की छिटे पडने से कई लोग  हल्के झुलस गये है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts