गाजियाबाद। भारत के सबसे युवा और सबसे तेजी से बढ़ रहे इन्वर्टर बैटरी ब्रैंड अमेज ने प्रो कबड्डी लीग के 2021.22 सीजन में यूपी योद्धा के आधिकारिक प्रायोजक के तौर पर भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के चलते, अमेज लोगो यूपी योद्धा के खिलाडिय़ों की वर्दी पर प्रदर्शित होगा, जिससे ब्रैंड को देशभर में युवा दर्शकों और खेल.कूद प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
इस घोषणा के बारे में अमित शुक्ला कंट्री हेड ने कहा हम प्रो कबड्डी लीग की इस सीजन की सर्वाधिक संभावनाशील टीमों में से एक यूपी योद्धा से प्रयोजक के तौर पर जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

No comments:
Post a Comment