अस्थमा में इनहेलर को सही उपचार के रूप में अपनाने के बारे में लोगों को शिछित करने के लिए इन्हेलर्स हैं सही अभियान शुरू 


मेरठ। अस्थमा के बारे में मिथकों और अभियान इन्हेलर्स हैं सही आज सिप्ला लिमिटेड के तत्वावधान में शुरू किया गया अभियान का उद्देश्य इनहेलर के उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करना इसे सामाजिक रूप से अधिक स्वीकार्य बनाना तथा रोगियों और उनके डॉक्टरों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है।

डॉ वीरोत्तम तोमर छाती चिकित्सक धन्वंतरी अस्पताल मेरठ के अनुसार अस्थमा और इनहेलर्स के प्रति धारणा को बदलना महत्वपूर्ण है जहां इनहेलर लोगों के जीवन पर अस्थमा के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं वहीं इसका सही इस्तेमाल बेहद महत्वपूर्ण है इनहेलर्स दवा को सीधे फेफड़ों तक पहुंचाते हैं और अस्थमा को रोकने लक्षणों से राहत देने और इसके बढऩे को कम करके अस्थमा को नियंत्रित करने का काम करते हैं हालांकि इनहेलर तभी प्रभावी हो सकता है जब मरीज अपने डॉक्टरों की सलाह पर ध्यान दें और प्रेस्क्रिप्शन का पालन करें। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts