मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के स्कूल आॅफ होटल मैनेजमेट विभाग में उधमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नेशनल स्माॅल इनडस्ट्रीज काॅरपोरेशन एमएसएमई भारत सरकार के शकील अहमद खान ने प्रतिभागी छात्र छात्राओ को भारत सराकर द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न उधमिता विकास योजनाओ एवं स्टार्टअप के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विश्वविद्यालय कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, कुलपति डाॅ0 एचएस सिहं, प्रो0 वाइस चाॅसलर एसके बंसल एवं डीन प्रो डाॅ0  मसूद असलम की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कुलाधिपति जी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी अपने उधमिता कौशल को विकसित कर सफल उधमी बन सकते हैं एवं दूसरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। आयोजन के दौरान डिप्टी डीन श्री निर्भय कुमार एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts