मेरठ। जाग्रति विहार स्थित के एल इंटरनेशनल स्कूल में गुरूवार को १-२ विंग में स्टेप राइट अप, ईच स्टेप काउंट - ए फन फिएस्टा क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। 

 कार्निवल का शुभारम्भ विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेन्द्र खुराना, डायरेक्टर मनमीत खुराना व हरनीत खुराना तथा प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने संयुक्त रूप से किया । कार्निवल में छात्रों के लिए विभिन्न रोचक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा ें व उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों के लिए पिन द नोज़, फीड द मॉन्स्टर आदि खेलों व मैजिक शो का भी आयोजन

किया गया। साथ ही कठपुतली शो के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता के महत्व को भी जाना। सभी छात्रों व अभिभावकों के लिए यह अनुभव बहुत ही रोचक, रोमांचक  व अद्भुभुत रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts