मेरठ। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में आज किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जा रही है। मेरठ से लेकर पूरे पश्चिमी उप्र के जिलों में जगह—जगह आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं समाजिक संगठन तो कहीं राजनैतिक दल अपने तरीके से चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको नमन कर रहे हैं। मेरठ में चौधरी साहब की मूर्ति पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण किया और कई स्थानों पर हवन का आयोजन किया। जयंती के मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग हवन आदि के आयोजन में भाग लेंगे। बुलंदशहर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बापगत के छपरौली कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंत पर हवन का आयोजन किया। जिसमें चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे मसीहा थे। किसान और मजदूरों के हितों के लिए चौधरी साहब के किए कार्य कोई नहीं भूलता है। वह गरीबों और किसानों की चिंता करते थे। उन्होंने किसान राजनीति को नई ऊंचाई दी है।
मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व अन्य भाजपाई ने टाउन हॉल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं मेरठ में सरकार की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों को सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts